धान पॉलिसी आते ही खरीदी केंद्र की तैयारियां शुरु

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी धान पॉलिसी आते ही खरीदी केंद्र की तैयारियां शुरु

डिजिटल डेस्क, सिवनी जिले में धान की खरीदी २८ नवंबर से १६ जनवरी तक होगी। १५ नवंबर को खरीदी की पॉलिसी आते ही विभागीय अधिकारी खरीदी केंद्र  बनाने में जुट गए हैं। चूंकि अधिकांश किसानों की धान कटकर सूख गई है। ऐसे में खरीदी के पहले ही दिन बड़ी संख्या में किसान धान  लेकर पहुंच सकते हैं। हालांकि इस बार स्लॉट बुकिंग से केंद्र का निर्धारण भी करना है। हालांकि जब तक खरीदी केंद्र फायनल नहीं होते तब तक स्लॉट बुकिंग का काम नहीं हो पाएगा। ज्ञात हो कि  जिले में ६० हजार किसानों ने पंजीयन कराया है जबकि पिछले साल ८० हजार पंजीयन हुए थे।

समितियों को प्राथमिकता

जानकारी के अनुसार इस बार सहकारी समितियों को हो धान खरीदी केंद्र बनाने की प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्व में स्वसहायता ममूहों की मनमानी सामने आई थी। इसमें कई समूहों पर बड़ी रिकवरी भी निकली है। ऐसे में कई केंद्रों को अपात्र किया गया है। हालांकि उनको घटी हुई धान का पैसा जमा करने और सिक्योरिटी राशि देने के बाद भी फिर से केंद्र देने की कार्रवाई हो सकती है।  इस बार धान का समर्थन मूल्य २०६५ रुपए प्रतिक्विंटल है।

जिलास्तरीय उपार्जन समिति गठित

समर्थन मूल्य पर धान पंजीयन एवं उपार्जन की समस्त प्रक्रिया, धान की गुणवत्ता, पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग तथा उपार्जन नीति के अंतर्गत कठिनाईयों का निराकरण के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। इसमें कलेक्टरअध्यक्ष, लीड बैंक अधिकारी, कृषि उप संचालक ,सहकारिता उपायुक्त ,जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक महाप्रबंधक ,डीएमओ, नान के जिला प्रबधंक, भू अभिलेख अधीक्षक भ, मंडी सचिव को सदस्य तथा जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव सदस्य नियुक्त किया गया है।

Created On :   19 Nov 2022 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story