अजनी को इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी, 1053 करोड़ का टेंडर निकाला

Preparing to build Ajni as Inter Model Station, took out tender of 1053 crores
अजनी को इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी, 1053 करोड़ का टेंडर निकाला
अजनी को इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी, 1053 करोड़ का टेंडर निकाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य रेलवे  नागपुर मंडल का नागपुर स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसके साथ ही अजनी भी महत्वपूर्ण स्टेशन है। अजनी स्टेशन को इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की तर्ज पर कार्य किया जा रहा है। यहां एक ही स्थान से शहरवासियों और रेलवे से आने वाले यात्रियों को मेट्रो सुविधा, बस, टैक्सी सुविधा मिल सकेगी। इस इंटर मॉडल स्टेशन के लिए रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और एनएचएआई भी एमओयू साइन किया। इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। वर्तमान में इसकी बिडिंग प्रक्रिया जारी है। टेंडर कुल 1053.38 करोड़ का है।
 
10 साल तक करना होगा रखरखाव
अजनी इंटरमॉडल स्टेशन के साथ ही स्टेशन के पीछे की जमीन पर भी इमारतों का निर्माण कर वहां ऑफिस और कर्मशियल उपयोग के लिए बनाया जा रहा है। इसमें एक दिन में 3 लाख यात्रियों की क्षमता होगी। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1053.38 करोड़ का टेंडर निकाला है। इसके लिए कुछ मानक निर्धारित किए हैं। उनमें परिपूर्ण होने पर कॉन्ट्रैक्टर को टेंडर दिया जाएगा। टेंडर फाइनल होने के बाद ढाई साल में कार्य पूरा करना है। साथ ही कॉन्ट्रैक्टर को आगे 10 साल तक रखरखाव भी करना होगा। 

इसमें लगा सबसे अधिक समय: इस प्रोजेक्ट की तैयारी 2018 से ही शुरू हो चुकी थी। प्रोजेक्ट संबंधी सभी विभागों की अनुमति लेने का कार्य शुरू हो चुका था। इसमें कुछ विभागों की मंजूरी में समय लग रहा था। खासकर एनवायरमेंट क्लीयरेंस में अधिक समय लगा। स्टेशन के पीछे रेलवे की जमीन पर कुछ पेड़ थे जिन्हें काटने के विषय में और क्लीयरेंस के लिए स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एसईआईएए) को 19 जून 2018 को प्रपोजल भेजा गया था। 

ऐसा होगा इंटर मॉडल स्टेशन
इस इंटर मॉडल स्टेशन के पीछे ही कमर्शियल उपयोग के लिए भी इमारतें बनाई जाएंगी। साथ ही इसमें रेलवे के भी क्वार्टर और ऑफिस सहित हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जोन 4 डीसीपी ऑफिस भी लगभग 70 करोड़ में बनेगा। इसके साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से रेल वॉटर हार्वेस्टिंग और सोलर पैनल का उपयोग होगा। 

यह काम होंगे
रेलवे टर्मिनल में अजनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 का निर्माण किया जाएगा, जहां पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ ही स्टेशन से  आईएमएस की कोर बिल्डिंग तक 3 फीट ओवरब्रिज तैयार किए जाएंगे। इसमें दो ब्रिज 10 मीटर चौड़ाई के रहेंगे और एक ब्रिज 30 मीटर चौड़ा रहेगा। रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का भी रिनाेवेशन किया जाएगा। आईएमएस के कोर और रेलवे के बीच में भविष्य में होने वाले विकास के लिए 270 मीटर की जगह भी छोड़ी जाएगी।

प्रक्रिया जारी  
इंटर मॉडल स्टेशन के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अभी इसकी बिडिंग प्रक्रिया हो रही है। कुछ मानदंड निर्धारित किए हैं।
-स्वप्निल कसार, मैनेजर (तकनीक), एनएचएआई

Created On :   8 July 2020 10:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story