- Home
- /
- प्रदेश से बाहर जा रहा मक्का,...
प्रदेश से बाहर जा रहा मक्का, किसानों को मिल रहे अच्छे दाम

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी में मक्के के दाम में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। शुरुआती दौर में 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मक्का की बिक्रक्री शुरू हो पाई थी लेकिन अब मक्के का दाम बढ़कर 1700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। दाम बढऩे के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी है। व्यापारी दाम बढऩे की मुख्य वजह कृषि मंडियों में मक्का की डिमांड ज्यादा और आवक कम होने के कारण किसानों को अपनी फसल के दाम अच्छे मिल रहे है। आज मक्का का दाम 1700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। इसके अलावा किसानों को 500 रूपये भावांतर की राशि भाी प्राप्त होना है । दरअसल तकरीबन 15 राज्यों में मक्के की उपज होती है, लेकिन यहां भी मक्के की फसल अच्छी नहीं होने के कारण अब छिंदवाड़ा जिले से मक्के की पूर्ति की जा रही है। व्यापारियों की माने तो जिले की उपज का अस्सी प्रतिशत हिस्सा दूसरे राज्यों में पहुंचाया जा रहा है।
अब तक 15 लाख क्विंटल से ज्यादा की खरीदी
कृषि उपज मंंडी रिकार्ड के अनुसार छिंदवाड़ा मंडी में अब तक 15 लाख क्विंटल से ज्यादा मक्का की आवक हो चुकी है, जो अभी और बढ़ेगी। व्यवस्थाएं नहीं होने और मंडी में जगह नहीं होने की स्थिति में आवक नहीं आ पा रही है।
यह कारण जिससे बढ़ रहे दाम
व्यापारियों की माने तो छिंदवाड़ा क्षेत्र को छोड़ शेष सभी जगह मक्के की आवक लगभग खत्म या फिर बहुत कम हो गई है। ऐसी स्थिति में छिंदवाड़ा में मक्के के दाम बढ़े है। इस बार भले ही पिछले साल की तुलना में मक्का खरीदी के लिए बाहर से कम कंपनियां आई है, लेकिन जो कंपनियां खरीदी कर रही है उनकी डिमांड अधिक है जबकि आवक कम है।
छिंदवाड़ा से यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब हरियाणा, उत्तरांचल सहित तकरीबन 13 राज्यों में मक्का जाता है। व्यापारियों के अनुसार अस्सी प्रतिशत मक्के की पूर्ति छिंदवाड़ा रीजन से होती है। व्यापारियों की माने तो बिहार में सबसे अधिक मक्के की डिमांड है दरअसल इसके पहले तक बिहार में मक्का रहता था, लेकिन इस बार कम उपज होने की स्थिति में अब चार माह बाद ही फसल आएगी। ऐसी स्थिति में छिंदवाड़ा से सबसे अधिक मक्का की खरीदी हो रही है।
व्यापारियों का कहना
- मक्के की डिमांड अधिक है जबकि आवक इसकी तुलना में कम है, ऐसी स्थिति में मक्के के दाम बढ़ रहे है। बिहार में इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड है। - आशुतोष डागा, व्यापारी गांधीगंज
जिले में सर्वाधिक मक्के की पैदावार होती है जिसके कारण यहां पर दाम बढ़े है। इसके अलावा महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेश में मक्के की डिमांड है लेकिन इस वर्ष फसल अच्छी नहीं होने से यहां खरीदी हो रही है। - दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष अनाज व्यापारी संघ
Created On :   19 Dec 2018 2:54 PM IST