मोदी की सभा में ढ़ाई लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य , पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Prime Minister Narendra Modi will address the election rally in Chhindwara on November 18
मोदी की सभा में ढ़ाई लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य , पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
मोदी की सभा में ढ़ाई लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य , पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को छिंदवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 96 क्वाटर्स एसएएफ मैदान में दोपहर एक बजे सभा होगी। जिसमें 2 लाख 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छिंदवाड़ा जिले की सात सीटों समेत आसपास जिलों के कुल 12 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को सभा में शामिल कराने की तैयारी है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने  जिला भाजपा कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बताने के साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। यही नहीं विधानसभावार लोगों को सभा तक लाने के लिए अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 23 नवंबर को पांढुर्ना आगमन की जानकारी भी दी गई। बैठक में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व संभाग के चुनाव प्रभारी विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, केशव सिंह भदौरिया, जिले के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा बैतूल, सिवनी और होशंगाबाद जिले के अध्यक्ष व महामंत्री भी शामिल हुए। कन्हरईराम रघुवंशी और शेषराव यादव को कार्यक्रम का प्रभारी और चौधरी चंद्रभान सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है।

संघ पर बेन लगाने वालों पर जनता प्रतिबंध लगाएगी : झा
प्रभात झा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिसे लोग कमलनाथ का गढ़ कहते हैं उसे ध्वस्त करने पीएम मोदी आ रहे हैं। पहले 4 सीटें जीते थे अब सातों सीट जीतेंगे। संघ की शाखाओं पर बेन की बात पर उन्होंने कहा कि वे कमलनाथ को इतना नामसमझ नहीं समझते थे। संघ पर रोक लगाने नेहरू, इंदिरा, राजीव, नरसिम्हाराव ने भी प्रयास किए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारतीय समाज और संस्कृति की आत्मा है। इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता और न ही आत्मा खत्म होती है।

चांद-मोहखेड़ में सभा और छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे शिवराज
पीएम मोदी से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे 15 नवंबर को चौरई विधानसभा के चांद में 3.15 बजे और सौंसर विस क्षेत्र के मोहखेड़ में 4.15 बजे चुनावी सभा करेंगे। वहीं शाम को छह बजे छिंदवाड़ा शहर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे।

 

Created On :   14 Nov 2018 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story