त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने पूरे किए 3 साल, PM मोदी करेंगे रैली

Prime Minister Narendra Modi will rally in Tripura
त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने पूरे किए 3 साल, PM मोदी करेंगे रैली
त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने पूरे किए 3 साल, PM मोदी करेंगे रैली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा राज्य में भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने रविवार को कहा कि मोदी स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में सार्वजनिक सभा को वर्चुअली संबोधित करेंगे। देब ने मीडिया को बताया, मंगलवार को बीजेपी-आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर सार्वजनिक रैली आयोजित की जाएगी।

देब जनवरी 2015 से 15 जनवरी 2020 तक त्रिपुरा की भाजपा की राज्य समिति के अध्यक्ष थे। इसके बाद दंत चिकित्सक से राजनेता बने माणिक साहा को राज्य पार्टी प्रमुख के पद पर चुना गया। दबे ने कहा कि रैली में पूरे राज्य से हजारों लोग हिस्सा लेंगे। 49 वर्षीय दबे 9 मार्च, 2018 को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा और आदिवासी-आधारित पार्टी आईपीएफटी के साथ हुए गठबंधन ने चुनाव जीतकर कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल के निर्बाध शासन को सत्ता से बाहर कर दिया था।

Created On :   7 March 2021 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story