- Home
- /
- प्रिंसिपल ने नाबालिग से की छेड़छाड़,...
प्रिंसिपल ने नाबालिग से की छेड़छाड़, पहुंचा हवालात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। निजी कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग से अश्लील हरकत किए जाने का मामला उजागर हुआ। पीड़िता की मौखिक शिकायत पर सावनेर पुलिस स्टेशन में आरोपी वीरेंद्र जुमले (55) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। घटना गुरुवार 22 जुलाई को शाम करीब 5.30 बजे के दौरान हुई।
शराब के नशे में कर रहा था छेड़खानी
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता हरिभाऊ आदमने कॉलेज के पीछे किराए से रहती है। गुरुवार को अपने घर के आंगन में टीवी देख रही थी। इस बीच शराब के नशे में वीरेंद्र वहां पहुंचा और मकान खाली करने के लिए गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान पीड़िता का हाथ पकड़कर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। सावनेर पुलिस ने भादंवि की धारा 354, 504, 8, 12 व पोक्से के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार की रात में ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी को नागपुर के सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से वीरेंद्र को जेल रवाना किया गया। आगे की जांच पीआई मारोती मुलुक के मार्गदर्शन पर एपीआई सोनाली, रासकर कर रही हैं।
Created On :   24 July 2021 4:11 PM IST