कोरोनाकाल में पैरोल पर छोड़ा गया कैदी फरार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कारागृह में काट रहा था उम्रकैद की सजा  कोरोनाकाल में पैरोल पर छोड़ा गया कैदी फरार

डिजिटल डेस्क, अमरावती । कोरोनाकाल में जेल में कैदियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से अमरावती मध्यवर्ती कारागृह से लगभग 350 कैदियों काे पैरोल पर छोड़ा गया था।राज्य सरकार के आदेश पर इन कैदियों को 15 मई 2022 से पहले जेल में लौटना जरूरी कर दिया था लेकिन अंजनगांवबारी निवासी अनिल गोविंदराव गवई (40) जेल न लौटकर फरार हो गया। अंजनगांवबारी निवासी अनिल गवई को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वह मध्यवर्ती जेल में सजा भुगत रहा था। वर्ष 2020 में जब कोरोना की पहली लहर के दौरान जेल के कैदियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से 24 जून 2020 काे अनिल गवई को 45 दिन के पैरोल अवकाश पर छोड़ा गया था। काेरोनाकाल में छोड़े गए कैदियों को वापस जेल बुलाने के आदेश राज्य सरकार की ओर से मध्यवर्ती जेल प्रशासन को 8 मई 2022 को प्राप्त हुए। उसके अनुसार 15 दिन के भीतर अनिल गवई को जेल में वापस लौटना जरूरी था लेकिन वह जेल वापस लौटने की बजाय फरार हो गया। जेल अधीक्षक भारत भोसले की ओर से जेल कर्मचारी गणेश गुलाब शिंदे ने बडनेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Created On :   4 Jun 2022 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story