जेलों में कैदी चलाएंगे कैंटीन

Prisoner will run canteen
जेलों में कैदी चलाएंगे कैंटीन
जेलों में कैदी चलाएंगे कैंटीन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश की जेलों में जल्द ही सजायाफ्ता कैदी खाना बनाएंगे। कैदियों को मनमाफिक नाश्ता और व्यंजन मिल सके इसके लिए जेल विभाग ने कैंटीन चलाने का फैसला किया है। ये कैंटीन कैदी ही चलाएंगे।

दरअसल जेलों में कैदियों से मिलने आने वाले लोग जो खाने का सामान कैदियों के लिए लाते है वो खराब होने और सुरक्षा कारणों के चलते जेल विभाग काफी समय से कैंटीन शुरू करना चाहता था। मामले में विभागीय तौर पर किए गए व्यापक विचार विमर्श के बाद अब तय किया गया है कि जेलों में जो कैंटीनें खोली जाएंगी वे कैदी ही संचालित करेंगे।

गौरतलब है कि भोपाल के जेल ब्रेक कांड के बाद जेल मुख्यालय से सुरक्षा कारणों को लेकर जारी एक आदेश के बाद कैदियों को बाहर से भेजे जाने वाले सभी प्रकार के सामान पर रोक लगी हुई है। इस रोक के चलते अब कैदियों को उनके घरों से भेजे जाने वाले कपड़े और अन्य सामान भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। कैदियों को उनके घरों से भेजी जाने वाली सामग्री पर रोक लगने के कारण जबलपुर और भोपाल की सेंट्रल जेल के कैदियों ने भूख हड़ताल भी की थी। तमाम प्रयासों के बावजूद कैदियों को मजबूरन जेल मैन्युअल के तहत मिलने वाले भोजन और कपड़ों से ही गुजारा करना पड़ रहा है। हाल ही में यह मामला विभागीय मंत्री कुसम मेहदेले के समक्ष भी आया था जिसपर अब फैसला लिया जा सका है।

जेल एवं पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेल का कहना है कि जेल ब्रेक कांड के बाद से ही कैदियों की मांग के चलते जेलों में केंटीन चलाने का निर्णय लिया गया है। खाद्य सामग्री का मैन्यू और स्थान आदि की व्यवस्था कैदी जेल प्रशासन की मदद से करेंगे। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे

Created On :   23 July 2017 10:26 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story