कैदियों ने बनाया मोदी जैकेट, नेहरू शर्ट और पायजामा भी

Prisoners also made Modi jacket, Nehru shirt and pajama
कैदियों ने बनाया मोदी जैकेट, नेहरू शर्ट और पायजामा भी
नागपुर कैदियों ने बनाया मोदी जैकेट, नेहरू शर्ट और पायजामा भी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेंट्रल जेल में इस बार मोदी जैकेट, नेहरू शर्ट-पायजामा बनवाया गया है। यहां के कैदियों को विविध प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनसे गृहोपयोगी वस्तुएं बनवाई जाती हैं। इन वस्तुओं को जेल प्रशासन की ओर से सेंट्रल जेल परिसर में बने वस्तु बिक्री केंद्र में बेचा जाता है। इस बार दीवाली के मद्देनजर कैदियों को विविध प्रशिक्षण देकर  कई आकर्षित करने वाली गृहोपयोगी वस्तुएं तैयार करवाई गई  हैं। इन वस्तुओं को बिक्री केंद्र में सुबह 8 से रात 9 बजे तक बेचने के लिए रखा गया है।

दिया जाता है मेहनताना
इन आकर्षक वस्तुओं को बनानेवाले कैदियों को बाकायदा मेहनताना दिया जाता है। हाल ही में कारागृह उपमहानिरीक्षक स्वाति साठे के हाथों बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अनूप कुमरे, कारागृह शासकीय निवास में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक अशोक यादव, कांताबाई यादव, सत्यभामा गजभिये,   पंढरी मोहोड की उपस्थिति थी। दीवाली मेले में इस बार आकाश दीप, साड़ियां, लकड़ी व लोहे की वस्तुएं, शो-पीस, चटाई, कपड़े, टॉवेल, शर्ट आदि वस्तुएं तैयार कराई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान उपाधीक्षक दीपा आगे, वरिष्ठ जेल अधिकारी संजय गुल्हाने, कारखाना प्रबंधक विकास रजनलवार, डी एस आडे, वरिष्ठ जेल अधिकारी आनंदा कांदे आदि भी उपस्थित थे।

        

 

Created On :   25 Oct 2021 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story