महिला निवासी चिकित्सक को कैदियों ने घेरा, अभद्रता कर दी धमकी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महिला निवासी चिकित्सक को कैदियों ने घेरा, अभद्रता कर दी धमकी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) स्थित कोविड हॉस्पिटल में महिला निवासी चिकित्सक को कुछ कैदियों ने घेर लिया और अभद्रता करने लगे। उन्होंने उपचार करने के लिए दवाब भी बनाया। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है। पुलिस से भी शिकायत करने की तैयारी है।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार, मेडिकल के कोविड अस्पताल के बेसमेंट में स्थित कोरोना वॉर्ड में 4 जुलाई की रात महिला निवासी चिकित्सक ड्यूटी पर थीं। वॉर्ड में करीब 20 कैदियों के अलावा कुछ पुलिस वाले भी थे। निवासी चिकित्सक किसी गंभीर मरीज का उपचार कर रही थी, तभी वॉर्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव कैदी अराजकता फैलाने लगे। उन्होंने महिला निवासी चिकित्सक को घेर लिया और उपचार के लिए दवाब बनाने लगे। कैदियों ने महिला निवासी चिकित्सक को धमकी भी दी, जबकि इसी वॉर्ड में पुलिसकर्मी भी भर्ती थे। विशेष बात यह है कि इस वार्ड में सभी महिला स्टॉफ  हैं।

लिखित शिकायत नहीं आई  
पहले भी कोरोना के मरीज अजीब हरकत करते थे, लेकिन समझाने पर मान जाते थे। कैदियों के मामले को लेकर मेरे पास कोई  लिखित शिकायत नहीं आई है।  
-डॉ.अविनाश गावंडे, अधीक्षक, मेडिकल अस्पताल 
 

Created On :   7 July 2020 4:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story