प्रियंका गांधी के निशाने पर CM योगी, कहा- यूपी सरकार पाप करने पर उतारू

Priyanka Gandhi slams UP government over Covid patients last rites
प्रियंका गांधी के निशाने पर CM योगी, कहा- यूपी सरकार पाप करने पर उतारू
प्रियंका गांधी के निशाने पर CM योगी, कहा- यूपी सरकार पाप करने पर उतारू

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सराकार ने शवों को दफनाने पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार घाटों पर गश्त लगा रही है ताकि शवों को दफनाने से रोका जाए। जो लोग शवों को दफनाने आ रहे हैं उन्हें समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जा रहा है। गंगा के घाट कब्रिस्तान में तब्दील होते नज़र आ रहे है।

 

छवि चमकाने की चिंता में जुटी सरकार
इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ""जीते जी ढंग से इलाज नहीं मिला, कितनों को सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं मिला। सरकारी आंकड़ों में जगह नहीं मिली। अब कब्रों से रामनामी भी छीनी जा रही है। छवि चमकाने की चिंता में दुबली होती सरकार पाप करने पर उतारू है। ये कौन सा सफाई अभियान है? ये अनादर है-मृतक का, धर्म का, मानवता का""

बता दें वीडियो में एक युवक लाशों से चादर हटाते नजर आ रहा है। 20 सेकेंड के इस वीडियों ने उत्तरप्रदेश सरकार की कमियों को उजागर कर दिया है। आम जनता को अंत्येष्टि भी सही रुप से नहीं मिल रही है।

शवों को किया गया था शिफ्ट 
दरअसल, प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर गंगा किनारे दफनाए गए कुछ शव मिट्टी काटने की वजह से बाहर आ गए थे। प्रयागराज के सरकारी  टीम ने पानी में बह गई आधी कब्रों को बाहर निकालकर  इन शवों को सम्मान देकर उन्हें दूसरी जगह दफना दिया। तकरीबन आधा दर्जन शवों को दूसरी जगह पर शिफ्ट कराया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि कई कब्रों के आधे बह जाने से गंगा के प्रदूषित होने का खतरा था ही साथ ही शवों को कुत्तों और दूसरे जानवरों के जरिए नुकसान पहुंचाए जाने की भी आशंका थी।


 


 

Created On :   25 May 2021 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story