प्रो. मधुसूदन पेन्ना ने संभाला प्रभारी कुलगुरु का पदभार

प्रो. मधुसूदन पेन्ना ने संभाला प्रभारी कुलगुरु का पदभार
संस्कृत यूनिवर्सिटी प्रो. मधुसूदन पेन्ना ने संभाला प्रभारी कुलगुरु का पदभार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु के रूप में प्रो. मधुसूदन पेन्ना की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा की गई। प्रो. पेन्ना ने कुलगुरु पद का कार्यभार स्वीकार किया। प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी की नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय संस्कृत विवि में नियुक्ति के बाद रिक्त पद पर प्रो. मधुसूदन पेन्ना को नियुक्त किया गया। प्रो. पेन्ना भारतीय और पश्चिमी दर्शनशास्त्र के विद्वान हैं। दर्शनशास्त्र के साथ संस्कृत भाषा, साहित्य, व्याकरण तथा विविध शास्त्रों के भी जानकार हैं।  प्रो. पेन्ना ने दो महाकाव्य काव्यकण्ठचरितम् और प्राज्ञचाक्षुषम के साथ ही अन्य महाकाव्यों की लघु रचना की है। प्रो. प्रेन्ना की गिनती देश के जाने-माने भाषाविदों के रूप में की जाती है।

Created On :   12 Jan 2022 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story