फ्लाइट्स की लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री

Problem: Passengers with frequent delayed flights getting disturb
फ्लाइट्स की लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री
फ्लाइट्स की लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फ्लाइट्स की लेटलतीफी लगातार जारी है । नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और शारजाह से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान में रविवार को देरी दर्ज की गई। इस वजह से यह आगे की भी उड़ान देरी से भर सकीं। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 135 अपने तय समय दोपहर 12.05 बजे से करीब 1 घंटे देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 134 अपने तय समय दोपहर 12.30 बजे से 2 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 403 अपने तय समय शाम 5.25 बजे से 2 घंटे देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा।

वहीं, शारजाह से आने वाला एयर अरेबिया का विमान क्रमांक 416 अपने तय समय सुबह 4.10 बजे से कुछ देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचा। मुंबई और दिल्ली से नागपुर आने विमान भी अपने निर्धारित समय से अक्सर लेट चलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कम समय में गंतव्य तक पहुंचने के लिए विमान की टिकट बुक करते हैं लेकिन अक्सर फ्लाइट्स लेट होने के कारण यात्रियों को अपने कामों में भी लेट होना पड़ रहा है।

देशभर में रद्द हुई थी 264 ट्रेनें
उल्लेखनीय है कि  रेलवे ने भी शनिवार को देश भर में 264 गाड़ियां रद्द कर दी, जिसमें 3 गाड़ियां नागपुर आने वाली थीं। इसमें अधिकतर पैसेंजर और मेमू गाड़ियां थी। यह गाड़ियां विभिन्न मंडलों में मरम्मत का कार्य चलने के कारण रद्द की गईं। जिन लोगों ने रद्द गाड़ियों में यात्रा के लिए टिकट बुक कराया है उन्हें पूरा पैसा वापस करने की जानकारी रेलवे ने दी है। मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को ट्रेन क्र. 51259 वर्धा-नागपुर, ट्रेन क्र. 51260 नागपुर-वर्धा और ट्रेन क्र. 51286 नागपुर-भुसावल को रद्द किया गया। रद्द की जाने वाली अधिकतम गाड़ियां शार्ट रूट की थीं। मध्य रेल मंडल की ओर से इन गाड़ियों का परिचालन रद्द करने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। 
 

Created On :   15 July 2019 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story