श्वान से परेशानी , भौंकने के कारण सो नहीं पाते लोग

Problems with dog, people unable to sleep due to barking
श्वान से परेशानी , भौंकने के कारण सो नहीं पाते लोग
श्वान से परेशानी , भौंकने के कारण सो नहीं पाते लोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहरी क्षेत्र में श्वानों से परेशान लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 3 साल में 337 शिकायतें मनपा को मिली हैं। इसको देखते हुए मनपा ने श्वान मालिकों को नोटिस जारी किया है। किसी ने श्वान के भौंकने से नींद नहीं आने तो किसी ने पैदल चलते समय श्वानों के दौड़ने पर आपत्ति जताई है। गाड़ी से भी जाते समय श्वान पीछे दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार तो लोग श्वानों के शिकार बन जाते हैं। 

पालने के लिए मनपा में रजिस्ट्रेशन जरूरी 
नियमानुसार श्वानों को पालने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। मनपा की ओर से सही समय पर इन श्वानों को रेबीज से लेकर अन्य जरूरी टीके लगे कि नहीं, इसकी मनपा निगरानी करती है। इस प्रक्रिया के बाद यदि श्वान किसी को काटता भी है, तो इसके गंभीर परिणाम नहीं होते हैं। वर्तमान स्थिति की बात करें तो नागपुर में 8 हजार पालतू श्वान हैं, पर इनमें से लाइसेंस बहुत ही कम लिया गया है। गत तीन वर्ष में लाइसेंस का आंकड़ा मात्र 500 के करीब ही पहुंचा है। इससे साफ है कि श्वान पालने वालों ने नियमों को गंभीरता से नहीं लिया है। 
 

Created On :   20 Jan 2021 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story