- Home
- /
- पुलिस द्वारा पवई महाविद्यालय में...
पुलिस द्वारा पवई महाविद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क पन्ना। महिलाओं के प्रति हिंसा,शोषण एवं उत्पीडऩ की बढती घटनाओं के उन्मूलन हेतु अतंर्राष्ट्रीय महिला उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। इस संबध में पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश पर पवई स्थित शासकीय महाविद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा आज २५ नवबंर को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ पवई सौरभ रत्नाकर,थाना प्रभारी डी.के.सिंह,महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सिंह द्वारा महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं,स्टाफ को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधो के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध से सुरक्षा,नशे की प्रवृत्ति रोकने,यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा महिलाओं के विरूद्ध हिंसा क स्वरूपों घटनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई अंत मे महिला सुरक्षा को लेकर सभी शपथ दिलाई गई।
Created On :   26 Nov 2022 5:23 PM IST