- Home
- /
- राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों...
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति आदेश जारी

डिजिटल डेस्क,भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के अनेक अधिकारियों के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार शाम पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर सतना सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर बालाघाट खेमचन्द बोपसे, डिप्टी कलेक्टर भोपाल रविकुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर शहडोल चिरोंजीलाल चनाप, डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ प्रताप सिंह चौहान तथा डिप्टी कलेक्टर रतलाम रंजीत कुमार को 1 जनवरी 2017 से पदोन्नति दी गई है।
इसी प्रकार, डिप्टी कलेक्टर उज्जैन जगदीश कुमार गोमे, उप संचालक एनवीडीए इंदौर श्रीमती कल्पना आनंद, डिप्टी कलेक्टर सीधी श्रीमती माला त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर छतरपुर रविन्द्र चौकसे, डिप्टी कलेक्टर उज्जैन अवधेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर खरगौन शिवप्रसाद मडराह, डिप्टी कलेक्टर जबलपुर ओम नम: अडजरिया, डिप्टी कलेक्टर मंदसौर अनुकूल जैन, डिप्टी कलेक्टर सतना श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर उज्जैन शाश्वत सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर सतना सुश्री अंजलि द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर छतरपुर श्रीमती दिव्या अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर रीवा नीलमणी अग्रिहोत्री, डिप्टी कलेक्टर भोपाल नीलाम्बर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर खरगौन सुश्री नेहा शिवहरे, डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर गणेश कुमार जयसवाल, डिप्टी कलेक्टर विदिशा चन्द्र प्रताप गोहल, डिप्टी कलेक्टर छिन्दवाड़ा रोशन राय, डिप्टी कलेक्टर उमरिया त्रषि पंवार, डिप्टी कलेक्टर अशोकनगर सुश्री सुमनलता माहौर, डिप्टी कलेक्टर राजगढ़ श्रीमती अंजलि शाह, डिप्टी कलेक्टर उमरिया सुश्री साधना देवी सिंगराम, डिप्टी कलेक्टर मंडला श्रीमती सुलेखा सुदेश तथा डिप्टी कलेक्टर खण्डवा अरविन्द चौहान को 1 जनवरी 2018 से कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति दी गई है।
प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति
राज्य प्रशासनिक सेवा के संयुक्त कलेक्टर उज्जैन गजेन्द्र सिंह डाबर, संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर राजेन्द्र कुमार राय, सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर रोहन सक्सेना तथा संयुक्त कलेक्टर जबलपुर श्रीमती कविता बाटला को 1 जनवरी 2018 से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति दी गई है।
Created On :   30 Dec 2017 7:47 PM IST