- Home
- /
- नागपुर जिप में 41 कर्मचारियों को...
नागपुर जिप में 41 कर्मचारियों को पदोन्नति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले के 41 कर्मचारियों को सीईओ योगेश कुंभेजकर ने पदोन्नति का तोहफा दिया है। पदोन्नति दिए गए कर्मचारियों में 3 कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी, 6 वरिष्ठ सहायक, 9 परिचारिका, पशु संवर्धन विभाग के 2 पशुधन पर्यवेक्षक, वित्त विभाग के 5 सहायक लेखा अधिकारी, 6 कनिष्ठ लेखा अधिकारी, 3 वरिष्ठ सहायक, लोकनिर्माण विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारियों का समावेश है।
कर्मचारियों की पसंद से नियुक्ति
पदोन्नति दिए गए कर्मचारियों का समुपदेशन कर उनकी पसंद से नियुक्ति दी गई, जिससे कर्मचारियों ने समाधान व्यक्त किया है। समुपदेशन प्रक्रिया अतिरिक्त आयुक्त डॉ. कमलकिशोर फुटाने के नेतृत्व में पारदर्शी पद्धति से पूरी की गई। इस प्रक्रिया में डिप्टी सीईओ (सामान्य प्रशासन) तथा संबंधित विभागों के विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही। सहायक प्रशासन अधिकारी वसंता भजभुजे, सुषमा वैरागड़े, रश्मि ढोके, उज्ज्वला बोंडे ने प्रस्ताव तैयार करने से लेकर आदेश निर्गमित होने तक इस प्रक्रिया में सहयोग किया। जिला परिषद कास्ट्राइब कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. सोहन चवरे ने जिप प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
वाहन चालकों को मिला बकाया वेतन
जिला परिषद में अनुबंध पर सेवा दे रहे वाहन चालकों को बकाया समेत वेतन भुगतान किया गया। 6 महीने से ज्यादा समय तक वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे वाहन चालकों को दिवाली से सामने वेतन भुगतान कर राहत दी गई।
Created On :   22 Oct 2022 3:38 PM IST