मनपा क्षेत्र में 32.96 करोड़ का संपत्ति कर किया गया वसूल

मनपा क्षेत्र में 32.96 करोड़ का संपत्ति कर किया गया वसूल
अमरावती मनपा क्षेत्र में 32.96 करोड़ का संपत्ति कर किया गया वसूल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती मनपा क्षेत्र के पांचों जोन की तरफ से वर्ष 2021-22 के आर्थिक वर्ष की संपत्ति कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार 16 मार्च तक कुल 32 करोड़ 96 लाख 15 हजार 157 रुपए संपत्ति कर की वसूली हुई है। 2021-22 इस आर्थिक वर्ष के लिए 52 करोड़ 94 लाख 92 हजार 625 रुपए संपत्ति कर की वसूली का लक्ष्य अमरावती मनपा ने रखा है। इसमें से 32 करोड़ 96 लाख 15 हजार 157 रुपए की संपत्ति कर की वसूली मनपा के कर विभाग ने की है। शेष संपत्ति कर की वसूली के लिए अमरावती मनपा की तरफ से विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। मनपा क्षेत्र के पांचों जोन द्वारा की गई वसूली में जोन क्रमांक 1 से 9 करोड़ 88 लाख 15 हजार 903 रुपए, जोन क्रमांक 2 से 9 करोड़ 16 लाख 6 हजार 152 रुपए, जोन क्रमांक 3 से 7 करोड़ 25 लाख 81 हजार 592 रुपए, जोन क्रमांक 4 से 4 करोड़ 23 लाख 88 हजार 374 रुपए और जोन क्रमांक 5 से 2 करोड़ 42 लाख 20 हजार 136 रुपए संपत्ति कर वसूली की गई। 31 मार्च तक बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए मनपा की तरफ से विविध उपाययोजना की जा रही है। इसी के तहत जोन स्तर पर विशेष वसूली अभियान का यह एक उपक्रम है। इस उपक्रम में संपत्ति कर धारकों द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मार्च के अंत तक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण होने का विश्वास मनपा प्रशासन ने जताया है। 
 

Created On :   19 March 2022 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story