प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर पुटपुरा की डिमांड दिल्ली तक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर पुटपुरा की डिमांड दिल्ली तक

डिजिटल डेस्क, मंडला। यहां के जंगलों में मिलने वाले पुटपुरा की दिल्ली तक डिमांड है। खाने योग्य फफूंद में भरपूर प्रोटीन, मिनरल, पोषण तत्व से भरपूर पुटु बाजार में 250 रुपए किलोग्राम तक बिक रही है। वनांचल के साप्ताहिक बाजार में आते ही ब्रिकी हो जाती है। जंगल से लाकर वनवासी साप्ताहिक बाजार में विक्रय कर रोजी-रोटी जुटा रहे है। खाने के शौकीन स्वाद में लाजवाब पुटपुरा की साग के दीवाने है। इससे शरीर में प्रोटीन, मिनरल की कमी पूरी हो रही है।

पुटपुरा साल के पेड़ के नीचे बारिश के सीजन में जमीन से निकलता है। जमीन की गर्माहट के बाद मशरूम प्रजाति का पुटपुरा पेड़ के आसपास निकल आता है। इसे पुटु, बोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इसका वनस्पति नाम लाइकोपरडान है। वनस्पति विशेषज्ञों के मुताबिक पुटपुरा खाने योग्य फंफूद है। पुटपुरा का उपरी हिस्सा हार्ड और अंदर शॉफ्ट होता है। इसके अंदर सफेद, पीला, भूरा और काला कलर के हिस्सा हो सकता है। सफेद कलर के दौरान पुटपुरा की सब्जी बहुत ही टेस्टी लगती है। काला कलर होने पर इसे उपयोग में नहीं लाया जाता है।

महानगरों में डिमांड

पुटपुरा की महानगरों में भारी डिमांड है। इसके गुण और स्वाद को जानने वाले दिल्ली और मुंबई में रहनेवाले भी यहां से ले जाते है। उत्पादन से कहीं ज्यादा पुटपुरा की डिमांड है। मंडला जिले के अलावा बालाघाट और छत्तीसगढ़ से भी पुटपुरा महानगर जाता है।

नाॅनवेज से भी स्वादिष्ट

रानी दुर्गावती महाविद्यायल की जंतु विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सीमा धुर्वे बताती है कि नॉनवेज न खाने वालों के लिए पुटपुरा ज्यादा बेहतर है। पुटपुरा का टेस्ट नॉनवेज की तरह होता है। इसमें पोषक तत्व की मात्रा भरभूर है। प्रोटीन और मिनरल होने के कारण कमी को पुटपुरा आसानी से पूरा कर शरीर को स्वस्थ और तंदुरूस्त बनाता है। 

putpura1

 

Created On :   11 July 2017 6:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story