- Home
- /
- बढ़ते दामों के विरोध में पेट्रोल पंप...
बढ़ते दामों के विरोध में पेट्रोल पंप पर सो कर किया आंदोलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बढ़ते हुए पेट्रोल के दामों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नगरसेवक बंटी बाबा शेलके के नेतृत्व में गणेशपेठ क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर अनोखा आंदोलन किया गया। आंदोलनकारी पेट्रोल पंप पर सीधा जमीन पर सो गए और फिर प्रदर्शन करने लगे। एक आंदोलनकारी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का दाम पूछते ही बेहोश हो गया। उसे आक्सीजन दी गई। इस बीच युवा कांग्रेस के बाकी कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर पहुंचकर आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों को हिरासत में लेने के बाद गणेशपेठ पुलिस ने छोड़ दिया।
आंदोलनकारियों ने मांग है कि हर पेट्रोल पंप पर ऑक्सीजन सिलेंडर रखे जाएं। पेट्रोल के दाम सुनकर कोई भी बेहोश हो सकता है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी भी सो रहे हैं, तो हम जाग कर क्या करेंगे। आंदोलन की जानकारी मिलने पर गणेशपेठ पुलिस पहुंची और नगरसेवक बंटी शेलके, इरफान काजी, आकाश गुजर, नयन तरवतकर, सागर चव्हाण, नावेद शेख, स्वप्निल ढोके को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ गणेशपेठ थाने में मामला दर्ज किया गया। करीब 5 घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। आंदोलनकारियों में शहर अध्यक्ष तौसिफ खान,आकाश गुजर, इरफान काजी, अक्षय घाटोले, नयन तरवटकर, स्वप्निल ढोके, मोइज शेख, सागर चव्हाण, पीयूष जैस्वाल, मुब्बशीर अहमद, मोंटू गुरव, कुनाल खड़गी, हेमंत कातुरे, राज बोकडे, हितेश गोतमारे, राहुल खैरकर, दीपक चव्हाण, मंसूर भाटी, जसप्रीत संधू, अभिषेक पाटील, निखिल टेभुर्णे आदि शामिल थे।
Created On :   31 May 2021 3:44 PM IST