मरीजों को बेड की अपडेट जानकारी दें : महापौर

Provide bed update information to patients: Mayor
मरीजों को बेड की अपडेट जानकारी दें : महापौर
मरीजों को बेड की अपडेट जानकारी दें : महापौर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोविड का प्रकोप बढ़ने पर मरीजों को बेड मिलना मुश्किल हो गया था। बिना इलाज के मरीज दम तोड़ रहे थे। इस भयावह स्थिति पर नियंत्रण के लिए मनपा में सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाई गई। महापौर दयाशंकर तिवारी ने कंट्रोल रूम को भेंट दी। उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा कर मरीजों को बेड की अपडेट जानकारी देने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि मनपा ने कंट्रोल रूम शुरू करने की तैयारी कर रखी थी। इस बीच, हाईकोर्ट ने आदेश जरी किया। पूर्व तैयारी रहने से दूसरे ही दिन कंट्रोल रूम कार्यान्वित किया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों को किसी भी अस्पताल में बेड उपलब्ध कराना आसान हो गया। शासनादेश के बावजूद निजी अस्पतालों मे 80 प्रतिशत बेड सरकारी रेट से उपलब्ध कराने के नियम को धता बताकर मरीजों से अस्पताल प्रबंधन के रेट से बिल वसूल किया जा रहा था। कंट्रोल रूम के माध्यम से बेड उपलब्ध करने पर मरीजों की जेब से वसूली जा रही अतिरिक्त रकम की वसूली को ब्रेक लगा है। जिसे बेड की आवश्यकता पड़ती है, उसे ओटीपी नंबर दिया जाता है। वही ओटीपी अस्पताल को भेजा जाता है। उसी के आधार पर मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश
महापौर ने कहा कि शहर में 996 वेटिलेटर बेड हैं। ऑनलाइन साइट पर सिर्फ 27 बेड रिक्त दिखाए जा रहे हैं। इसका अर्थ स्थिति खराब है अथवा अस्पतालों ने जानकारी अपडेट नहीं की है। मनपा प्रशासन से अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सच्चाई जानने के महापौर ने निर्देश दिए। इस अवसर पर मनपा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय चिलकर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी,  स्वयंसेवी की नीरजा पठानीया आदि उपस्थित थे।
 

Created On :   17 May 2021 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story