मेडिकल जांच के नाम पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था मनोचिकित्सक

Psychiatrist used to rape women in the name of medical examination
मेडिकल जांच के नाम पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था मनोचिकित्सक
मेडिकल जांच के नाम पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था मनोचिकित्सक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार मनोवैज्ञानिक व विवाह काउंसलर संजय मुखर्जी ने सिर्फ एक नहीं करीब एक दर्जन महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। मुखर्जी से की जा रही पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। मुखर्जी ने मेडिकल जांच के नाम पर 19 से 50 साल तक की एक दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। यहीं नहीं उसने उनके वीडियो भी बनाए थे। जिसे देखने के बाद वह डिलिट कर देता था। कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी मुखर्जी से पूछताछ चल रही है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के घर से चार पेन ड्राइव, कई फोन व लैपटाप बरामद किये हैं। अब तक सिर्फ 19 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी ने उसके साथ साल 2018 से तीन बार दुष्कर्म किया था। आरोपी ने जिन दूसरी महिलाओं को शिकार बनाया है वह उसके दोस्त की पत्नियां है। इस मामले में पीड़ित महिलाएं समाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के डर से आगे नहीं आयी है। 

गौरतलब है कि आरोपी मुखर्जी को पुलिस ने 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अपना क्लिनिक बोरीवली स्थिति अपने घर से ही चलाता था। मामले की जांच से जुड़े अधिकारी ने कहा कि हम मुखर्जी की डिग्री की प्रमाणिकता का भी पता लगा रहे हैं। इस संबंध में हमने आंध्रप्रदेश के एक संस्थान को पत्र लिखा है। जहां से आरोपी ने मनोविज्ञान से संबंधित कोर्स का डिप्लोमा किया था। बता दें कि 19 वर्षीय युवती ने आरोपी मुखर्जी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी संजय मुखर्जी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 
 

Created On :   15 Feb 2020 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story