मनोरोगी ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की ले ली जान 

Psychopath killed his wife by stabbing him with an ax
मनोरोगी ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की ले ली जान 
गड़चिरोली मनोरोगी ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की ले ली जान 

डिजिटल डेस्क, धानोरा (गड़चिरोली)।  तहसील के येरकड़ पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले ग्राम कोवानटोला (जपतलाई) में एक मनोरोगी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। मृत महिला का नाम मीराबाई परसराम कुमरे (45) होकर आरोपी मनोरोगी पति परसराम धुने कुमरे (48) को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। घटना मंगलवार की सुबह 10 बजे के दौरान हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह आरोपी पसराम का पुत्र अजय बाहर गांव गया हुआ था। घर में पति परसराम और पत्नी मीराबाई दोनों अकेले ही थे। इसी दौरान आरोपी परसराम ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी मीराबाई की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के मुख्य द्वार पर ही कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा। इस बीच सुबह के दौरान  मीराबाई का भतीजा सुनील घर पहुंचा। आरोपी परसराम ने सुनील पर भी हमला करने का प्रयास किया। लेकिन अपने आप को बचाते हुए सुनील ने घटना की सूचना गांव सरपंच और पुलिस पटेल को दी। इस समय ग्रामीणों ने परसराम के घर पहुंचकर देखा तो उसकी पत्नी मीराबाई लहूलुहान अवस्था में पायी गयी।  ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी परसराम को रस्सी से बांधकर घटना की जानकारी येरकड़ पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी परसराम को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी परसराम का पिछले कुछ दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था।  

 

Created On :   6 Oct 2022 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story