टिकटॉक और सोशल मीडिया की मदद से जनजागरण

Public awareness with the help of TikTok and social media
टिकटॉक और सोशल मीडिया की मदद से जनजागरण
टिकटॉक और सोशल मीडिया की मदद से जनजागरण

डिजिटल डेस्क.नागपुर। लॉकडाउन के कारण नागपुर और आस पास के जिलों में अलग अलग जगह फंसे लोगों की मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन (एबीवीपी) आगे आया है। संगठन ना सिर्फ जरुरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहा है। बल्कि टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों की मदद से लोगों में जनजागृति फैलाने का प्रयास कर रहा है। संगठन ने अब तक 50 से अधिक टिकटॉक वीडियो बनाने का दावा किया है। जिसमें वे कोरोना के प्रति जनजागृति कर रहे हैं। इसके अलावा समय समय पर संगठन फेसबुक लाइव के जरिए भी लोगों से जुड़ रहा है। इसके साथ संगठन ने विद्यार्थियों की मदद की दृष्टी से जिलानिहाय हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। जिस पर अब तक 200 से अधिक कॉल आए है।

संगठन ने कोरोना जागृति थीम पर चित्रकला स्पर्धा का भी आयोजन किया गया है। सेव लाईफ चेन नामक उपक्रम के तहत रोज पांच लोगों को कॉल करके उनसे घर के बाहर ना जाने की अपील की जा रही है। संगठन के करीब 2500 कार्यकर्ता इसकार्य में जुटे हैं। इस छात्र संगठन ने लोगों की राहत के लिए विविध उपक्रम चलाए जा रहे है। संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ मिल कर वे गरीब लोगों को राहत सामग्री बांट रहे है। इसके लिए एबीवीपी ने कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार की है। जो कि यवतमाल, वर्धा, अमरावती, बुलढाणा, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिलों में गरीबों को भोजन और अन्य राहत सामग्री बांटने का काम कर रहे हैं।

 

Created On :   1 April 2020 3:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story