पुणे : मालेगांव सहकारी शक्कर कारखाने में आठ कामगारों की दम घुटने से हालत बिगड़ी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पुणे : मालेगांव सहकारी शक्कर कारखाने में आठ कामगारों की दम घुटने से हालत बिगड़ी

डिजिटल डेस्क, पुणे।  बारामती स्थित मालेगांव सहकारी शक्कर कारखाने में पैन टंकी साफ करते समय आठ कामगारों की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  घटना शनिवार की सुबह हुई।  मिली जानकारी के अनुसार मालेगांव सहकारी शक्कर कारखाने में पेराई मौसम खत्म हुआ है। इसलिए कारखाने की यंत्र सामग्रियों की सफाई करने का काम चल रहा है।

शनिवार की सुबह एक पैन टंकी की सफाई करते समय उसमें से मिथेन गैस तैयार हुआ जिस कारण आठ कामगारों का दम घुटने से हालत खराब हुई। उनमें से दो कामगार तो बेहोश हो गए। अन्य कामगारों ने सभी को तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी कारखाने के पदाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। समय पर इलाज मिलने के कारण कामगारों की जान बच गई। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई गई है।  घटना की जानकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंचे और कामगारों की सेहत की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा कर इलाज में कोई भी कमी ना रहे ऐसी सूचना की। 


 

Created On :   23 May 2020 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story