समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी आज से सभी केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें: कलेक्टर!

डिजिटल डेस्क | सिंगरौली किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 1975 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर गेंहू खरीदी 1 अप्रैल से की जायेगी। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केन्द्रों में सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए गुणवत्तायुक्त गेंहू की खरीदी करायें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी केन्द्रों में अनुमानित खरीदी मात्रा के अनुसार पर्याप्त संख्या में बरदाने उपलब्ध करायें। केन्द्रों में तौल काटे, सिलाई मशीन, धागा तथा किसानों के लिए पर्याप्त छाया एवं पेयजल की व्यवस्था कराया जाय। सभी खरीदी केन्द्रों में कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदर्शित करायें। किसी भी स्थिति में खरीदी केन्द्रों में भीड़ नहीं होनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

Created On :   1 April 2021 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story