प्रा. जोगेन्द्र कवाडे अस्पताल में भर्ती

Pvt. Jogendra Kawade hospitalized
प्रा. जोगेन्द्र कवाडे अस्पताल में भर्ती
किडनी की बीमारी का उपचार जारी प्रा. जोगेन्द्र कवाडे अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष प्रा.जोगेंद्र कवाडे को किडनी समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है। प्रा.कवाडे 7 मार्च को नाशिक के दौरे पर थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें नाशिक के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में रामदासपेठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ.सुहास कानफाडे व उनकी टीम उपचार कर रही है।19 मार्च तक प्रा.कवाडे के सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। 


  

Created On :   17 March 2022 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story