- Home
- /
- अजगर ने वन्यजीव को निगला, रेस्क्यू...
अजगर ने वन्यजीव को निगला, रेस्क्यू टीम पहुंची

डिजिटल डेस्क, अमरावती । भातकुली के निपाणी स्थित एक खेत में 7 फीट का अजगर दिखाई दिया। जिसने एक वन्यप्राणी को निगलने से वह एक ही जगह पर स्थिर था। परंतु सर्पमित्र व वडाली के वन्यपरिक्षेत्र रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंच उस अजगर को उपचार के लिए फिलहाल अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक देवरी निपाणी के ईश्वर धोटे इनके खेत में साेमवार की सुबह कुछ खेत मजदूर काम कर रहे थे। तभी एक 7 फीट अजगर दिखाई दिया। वह किसी वन्यप्राणी को निगल चुका था। उसकी जानकारी गांव के सरपंच तथा सर्पमित्र को दी गई। बड़े वन्यप्राणी निगलने से अजगर एक ही जगर पर स्थिर था। इसकी जानकारी रेस्क्यू वेलफेअर सोसायटी के नीलेश कांचनपुरे को दी गई। साथ ही वडाली वनपरिक्षेत्र के अधिकारी वर्षा हरणे को भी सूचित किया गया था। मौके पर रेस्क्यू पथक ने अजगर को वडाली की प्राणी उपचार केंद्र पर लाया। पशु वैद्यकीय अस्पताल में अजर की स्वास्थ्य जांच की गई। डा. हटकर ने बताया कि अजगर ने किसी वन्यजीव को निगला है। दो दिन वडाली के ट्रांजिट ट्रिटमेंट सेंेटर में रखा जाएगा। जैसी ही अजगर के स्वास्थ्य में सुधार होता है। पश्चात सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ा जाएगा।
Created On :   27 Sept 2022 3:45 PM IST