नए साल में नागपुर आएंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi will come to Nagpur in the new year
नए साल में नागपुर आएंगे राहुल गांधी
दौरा नए साल में नागपुर आएंगे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नागपुर दौरे पर आ रहे हैं। नए साल में उनका दौरा होगा। फिलहाल तारीख तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में उनकी नागपुर में सभा होगी। वे प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दौरे की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि 2019 में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत विदर्भ से ही की थी। इस बार वे 28 दिसंबर को मुंबई में सभा में आने-वाले थे। उनकी सभा के नियोजन की जिम्मेदारी मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप संभाल रहे थे, लेकिन दौरा कार्यक्रम को अनुमति को लेकर जगताप ने अड़चन व्यक्त की। बाद में गांधी का मुंबई दौरा रद्द कर दिया गया। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के निवेदन पर गांधी नागपुर दौरे पर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी गड़चिरोली के दौरे पर आने वाली थी। कार्यक्रम के नियोजन की जिम्मेदारी मदद व पुनवर्सन मंत्री विजय वडेट्टीवार संभाल रहे थे, लेकिन वह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

Created On :   23 Dec 2021 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story