- Home
- /
- कल्याण मटका अड्डे पर छापा, 3 आरोपी...
कल्याण मटका अड्डे पर छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के भिवसनखोरी चिंतामन नगर हजारीपहाड़ रोड पर कल्याण मटका अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। इस अड्डे से तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शैलेश बुद्धाजी गेडाम (40) बौद्ध विहार के पास भिवसनखोरी, गिट्टीखदान, नागपुर, गोरेलाल रामादीन शाहू (40) गंगानगर गिट्टीखदान, नागपुर और दीपक लखनसिंह कुशवाह (30) आठवां मैल, दवलामेटी ग्राम-हेठी, नागपुर निवासी है। इन सभी आरोपियों को सोमवार को उक्त जगह पर कल्याण मटका अड्डा चलाते हुए पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों से जुआ सामग्री व 12100 नकदी सहित 14,530 रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपियों पर गिट्टीखदान थाने में जुआ प्रतिबंधक कानून की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर इसके पहले भी इसी तरह जुआ की कार्रवाई की जा चुकी है। क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप चंदन, उपनिरीक्षक राजेंद घुगे, हवलदार आदित्य यादव, नायब सिपाही अमितकुमार सिंग, सिपाही पराग फेगडे, चंद्रशेखर गौतम व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।
Created On :   16 Feb 2021 12:31 PM IST