अमरावती के आदर्श नगर में चल रहे सिलेंडर रिफिलिंग अड्‌डे पर छापा

Raid on cylinder refilling station running in Adarsh Nagar of Amravati
अमरावती के आदर्श नगर में चल रहे सिलेंडर रिफिलिंग अड्‌डे पर छापा
कार्रवाई अमरावती के आदर्श नगर में चल रहे सिलेंडर रिफिलिंग अड्‌डे पर छापा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत आदिवासी काॅलोनी के निकट आदर्श नगर में गुरुवार को सुबह आपूर्ति विभाग और भारत गैस कंपनी के निरीक्षकोंं ने एक घर पर छापा मारकर ऑटो में टिल्लू पंप की मदद से गैस रिफिलिंग के अवैध व्यवसाय का पर्दाफाश किया। इस घर से 12 भरे हुए और दो रिक्त इस तरह 14 सिलंेंडर और जिस ऑटो में गैस भरा जा रहा था, वह ऑटो जब्त किया गया है। फ्रेजरपुरा थाने मेंं आपूर्ति निरीक्षक वैभव खैरकर ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। 

जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी पंकज रामदास तायडे के घर पर गुरुवार को सुबह यह छापामार कार्रवाई की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी देवराव वानखडे के मार्गदर्शन में शहर आपूर्ति निरीक्षक वैभव खैरकर, निखिल नलावडे, भारत गैस और इंडियन ऑइल कंपनी के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। पंकज तायडे स्वयं ऑटो चालक रहने से अधिकांश गैस किट के ऑटो मालिक उसके संपर्क में है। जिससे वह लोगों के ऑटो में घरेलू गैस रिफिलिंग का व्यवसाय करता था।  पंकज तायडे के घर रोजाना चार से पांच ऑटो में घरेलू गैस रिफिल किया जाता था और इसके लिए उसने इलेक्ट्रिक टिल्लू पंप की व्यवस्था कर रखी थी। आपूर्ति विभाग के दल ने पंकज तायडे के घर से भारत गैस कंपनी  के 14 सिलेंडर जब्त किए हंै। जिसमें 12 सिलेंडर भरे हुए थे और रिक्त थे। पश्चात वैभव खैरकर ने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज की। आरोपी पंकज तायडे पर जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

Created On :   5 Aug 2022 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story