अरततोंडी के जंगल में चल रहे शराब भटि्ठयों पर छापा 

Raid on distilleries running in the forest of Artatondi
अरततोंडी के जंगल में चल रहे शराब भटि्ठयों पर छापा 
गड़चिरोली अरततोंडी के जंगल में चल रहे शराब भटि्ठयों पर छापा 

डिजिटल डेस्क, कुरखेड़ा (गड़चिरोली) । तहसील के ग्राम अरततोंडी से सटे जंगल परिसर में अवैध रूप से शुरू शराब की भटि्ठयों पर शहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए हजारों रुपए  की महुआ शराब और महुआ सड़वा जब्त कर लिया है। कार्रवाई में पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ मुंबई शराब बंदी कानून के तहत अपराध दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अरततोंडी जंगल परिसर में शराब की भटि्ठयां शुरू होने की जानकारी कुरखेड़ा पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक दिनेश गावंडे को मिली। जानकारी के मिलते ही शनिवार की सुबह कुरखेड़ा पुलिस टीम ने जंगल परिसर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान जंगल परिसर में शराब भट्ठी शुरू थी। पुलिस ने शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए घटनास्थल से 16 हजार रुपए का माल जब्त किया। जबकि आरोपी अरततोंडी निवासी भारत चंदर गेडाम को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने दूसरी शराब भट्ठी पर भी छापामार कार्रवाई की। इस समय पुलिस ने 50 लीटर क्षमता के 2 ड्रम महुआ सड़वा, 30 लीटर क्षमता के 3 मटके महुआ सड़वा समेत 19 हजार रुपए का माल जब्त किया।  कार्रवाई में आरोपी महेश मनोहर गेडाम (31) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुंबई शराब बंदी कानून के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक गावंडे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक देवराव भांडेकर, पुलिस हवलदार अनिल वरखेडे, पुलिस नाईक राजेंद्र कवालिया, पुलिस सिपाही संदीप वासेकर, धनंजय लाकुडवाये आदि ने की। 

Created On :   20 Nov 2022 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story