रिटायरमेंट के पहले ग्रुप-डी कर्मियों को तोहफा, सिंगापुर-मलेशिया टूर पर जाएंगे रेल कर्मचारी

Railway employee will going to visit Singapore-Malaysia tour
रिटायरमेंट के पहले ग्रुप-डी कर्मियों को तोहफा, सिंगापुर-मलेशिया टूर पर जाएंगे रेल कर्मचारी
रिटायरमेंट के पहले ग्रुप-डी कर्मियों को तोहफा, सिंगापुर-मलेशिया टूर पर जाएंगे रेल कर्मचारी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । रेलवे ने अपने कर्मचारियों को सिंगापुर-मलेशिया के टूर पर ले जाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड से जारी हुए आदेश के बाद पमरे ने ग्रुप-डी कर्मचारियों को विदेश भ्रमण पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। दो देशों के भ्रमण पर जाने वाले कर्मचारियों को कुल राशि का 40 प्रतिशत भुगतान करना होगा। इसमें उन कर्मचारियों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी जो जून माह के बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं।   रेलवे में यह ऐसा पहला मौका होगा जब ग्रुप-डी रेल कर्मचारियों को विदेश भ्रमण पर ले जाया जा रहा है। अब तक विदेश दौरे पर जाने का सौभाग्य सिर्फ रेलवे के आला अधिकारियों को ही प्राप्त होता था। रेलवे बोर्ड से जारी आदेश के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। पमरे ने रेल कर्मचारियों को विदेश भ्रमण पर ले जाने के लिये एक कैम्प का आयोजन किया है। जून माह में सिंगापुर एवं मलेशिया हेतु प्रस्तावित किया है। इस कैम्प के लिये न्यूनतम पे लेवल एवं सेवानिवृत्ति के निकट होने वाले कर्मचारियों को विदेश भ्रमण पर ले जाने प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्रस्तावित विदेश भ्रमण कैम्प हेतु सीएसबीएफ कमेटी द्वारा प्रत्येक कर्मचारी के लिए 60 प्रतिशत खर्च का वहन किया जाएगा, जबकि 40 प्रतिशत का वहन चयनित पात्र कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा को पौने चार करोड़़
पमरे की हित निधि समिति की बैठक में रेल कर्मचारियों के कल्याणार्थ 3 करोड़ 88 लाख 4 हजार रुपये  स्वीकृत किए गए। रेल कर्मियों के बच्चों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने रेल मंडलों से आवेदन मंगाये गये थे। कर्मियों के प्रत्येक बच्चे को 18000 रुपये एवं महिला सशक्तिकरण को 15,000 प्रति वर्ष तथा प्रति छात्र 10,000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में स्वीकृत किए गये।
कर्मियों के दिव्यांग बच्चों को छात्रवृत्ति
कुल 2064 कर्मचारियों के बच्चों को 2,62,84,000 छात्रवृत्ति के रूप में स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार पमरे में 807 दिव्यांग कर्मचारियों, जिसमें मुख्यालय के 41, भोपाल-320, जबलपुर-184, कोटा-160, भोपाल कारखाना के 52 तथा कोटा कारखाने के 50 कर्मचारियों को प्रति दिव्यांग 10,000 रुपये की दर से 80,70,000 रुपये स्वीकृत किये गये।

 

Created On :   17 Feb 2018 3:06 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story