- Home
- /
- रेलवे का लोको शेड बना जुए का...
रेलवे का लोको शेड बना जुए का अड्डा, 4 आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |30 July 2021 7:57 AM IST
रेलवे का लोको शेड बना जुए का अड्डा, 4 आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर । इतवारी रेलवे स्टेशन के लोको शेड का इस्तेमाल लंबे समय से जुआ के अड्डे के रूप में हो रहा था। गुरुवार को भी यहां जुआरियों का जमघट लगा था। इस बात की सूचना मिलने पर लोहमार्ग पुलिस की टीम ने छापा मार कर जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 48 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया गया है। रेल सुरक्षा बल सूत्रों के मुताबिक भारत नगर, कलमना निवासी आरोपी फिरोज पटेल (42), आबिद खान सादत खान (36), अभय पांडे (35) व शेख शहबाज शफीक (42) लोको शेड में जुआ खेल रहे थे। रेसुब की टीम ने दोपहर करीब 2.30 बजे यहां छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, ताश के पत्ते व नकद सहित 48 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया गया है।
Created On :   30 July 2021 1:27 PM IST
Next Story