नागपुर : तेज हवाओं के साथ 3 जून तक बारिश का अनुमान

Rain forecast till June 3 with strong winds
नागपुर : तेज हवाओं के साथ 3 जून तक बारिश का अनुमान
नागपुर : तेज हवाओं के साथ 3 जून तक बारिश का अनुमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को गर्मी भले ही बहुत ज्यादा कम होती नहीं दिखाई पड़ी लेकिन पारे में एक साथ 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जो गर्मी से बड़ी राहत देगा। इतना ही नहीं पश्चिमी विच्छोभ और हवा के प्रभाव के चलते विदर्भ के ऊपर आने वाली नमी की वजह से नागपुर में रविवार 31 मई से अच्छी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इस बारिश का असर नागपुर में 3 जून तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुमान के बाद शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही झमाझम बारिश का अनुमान भी सटीक रहा तो गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। शहर का तापमान पिछले कई दिनों से 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है जिसकी वजह से गर्म हवा की लपटें चल रहीं है।

शनिवार को सुबह से भले ही तेज धूप आ गई हो लेकिन दोपहर को अचानक से मौसम ने करवट बदल ली और आसमान में बादल छा गए जिसका असर ऐसा हुआ कि दिन में ही शाम जैसा मौसम लगने लगा। कुछ समय तक हवाएं भी चली लेकिन एकबार फिर आसमान से बादल हटने पर तेज धूप निकल आए तो धूप चुभने लगी। हालाकि शाम होते-होते एकबार फिर हवाएं चलने लगी और फिर गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस था।

शनिवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की वजह से अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की वजह से न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को हवाओं के साथ ही बारिश होने की वजह से तापमान में और अधिक गिरावट की उम्मीद है इसके साथ ही गर्मी से एक बड़ी राहत मिल सकती है। नागपुर जिले के अलावा विदर्भ के लगभग सभी जिलों में 3 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

Created On :   30 May 2020 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story