बारिश लाई किसानों के चेहरे पर खुशी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बारिश लाई किसानों के चेहरे पर खुशी

डिजिटल डेस्क, मंडला। मंडला में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले सप्ताह से बारिश की बेरूखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। खेती में बुआई के बाद बारिश नहीं होने से फसल को नुकसान हो रहा था। किसान खेत में तैयार धान का रोपा नहीं लगा पा रहे थे। बारिश से फसल और रोपा को नया जीवन मिल गया है। एक हफ्ते पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने खरीफ की बुआई तेजी से करना शुरू कर दिया था। लेकिन फिर बारिश नहीं होने के चलते खेतो में बोई फसल और रोपा के नुकसान ने किसानों को चिंता में डाल दिया। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन है। वही रोपा लगा रहे थे।

सावन की शुरुआत होते ही बारिश ने फिर दस्तक दी है जिससे किसानों की चिंता खत्म हो गई है। अब किसानों ने खेत में काम फिर शुरू कर दिया है। किसानों ने खेतों में डेरा डाल लिया है। अधिकांश क्षेत्र में बुआई का कार्य हो गया है। धान में रोपा लगना ही बाकी है। दलहन, तिलहन की बोवनी किसान अभी करेंगे। 

80 फीसदी रकबे में बुआई
कृषि विभाग के मुताबिक 80 फीसदी रकबे में बुआई का कार्य किया जा चुका है। अभी तक 163.46 हेक्टेयर मे बुआई की जा चुकी है। विभाग ने 202.50 हजार हैक्टेयर मे बुआई का लक्ष्य रखा है। जिसमें इस साल 1 लाख 33 हजार 500 हेक्टेयर में धान की फसल लगेगी। 19 हजार 500 हेक्टेयर में मक्का, 100 हेक्टेयर में ज्वार, 29 हजार हेक्टेयर में कोदो, कुटकी, 2100 हेक्टेयर में उड़द, 7 हजार 500 हेक्टेयर में तुअर दाल, 6 हजार हेक्टेयर में रामतिल, 3 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन समेत अन्य फसल की बुआई का टारगेट है। वहीं कृषि सहायक संचालक आरडी जाटव का कहना है कि बारिश से फसलों का फायदा मिलेगा। धान के रोपा भी किसान बारिश के बाद लगा रहे हैं।

Created On :   10 July 2017 4:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story