बारिश से तालाब का पानी घरों में गुसा, मदद के लिए नहीं पहुंचा नगर निगम

Rain water from the pond in the houses, does not reach the municipal corporation
बारिश से तालाब का पानी घरों में गुसा, मदद के लिए नहीं पहुंचा नगर निगम
बारिश से तालाब का पानी घरों में गुसा, मदद के लिए नहीं पहुंचा नगर निगम

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा. रविवार रातभर हुई तेज बारिश से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ गया और लोगों के घरों में घुस गया। लोगों को रात भर पलंग कुर्सियों में बैठकर रात गुजारना पड़ी। वहीं हालात की जानकारी होने के बावजूद नगरनिगम अमला मदद के लिए नहीं पहुंचा। निगम के इस लापरवाह रवैय की वजह से लोगों में गुससा है।

बड़ा तालाब की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। जिसके कारण ओवर-फ्लो की स्थिति बनी और लोगों के घर में पानी भर गया। पानी बदबूदार है जिससे बीमारी फैलने का खतरा है। ओवरफ्लो होने के कारण इस क्षेत्र के तकरीबन 40 परिवारो को मुसीबत हुई।

दरअसल बड़ा तालाब के आसपास लोगों ने अतिक्रमण करके मकान बना लिया है जिसके कारण अक्सर बारिश में यहां पानी भर जाता है। पार्षद असगर वासु अली का कहना है कि गर्मियों में ही ज्ञापन देकर निगम को इस बात से दे दी गई थी। लेकिन निगम की अनदेखी के कारण लोग परेशान हो रहे है। इस मामले में आयुक्त इच्छित गढ़पाले नगरनिगम का कहना है कि हमें जानकारी मिली है स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां पहुंच रहा है।कर्मचारी देरी से क्यों पहुंचे है इसकी जानकारी ली जा रही है।

Created On :   3 July 2017 2:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story