नागपुर में बारिश का असर , 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Rainfall in Nagpur, mercury dropped by 2 degrees Celsius
नागपुर में बारिश का असर , 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
नागपुर में बारिश का असर , 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सुबह को तीखी धूप के बाद दोपहर में अचानक से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और कुछ जगह बारिश होने लगी। हल्की बारिश के चलते अचानक से मौसम में बदलाव दिखने लगा और बादलों का जमावड़ा लग गया। बारिश के चलते आसमान में बादलों का देर शाम तक जमावड़ा लगा रहा। शुक्रवार की रात को भी बारिश हुई थी जिसका असर मौसम पर देखने को मिला और फिर शनिवार की बारिश ने 2 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का दिया। रविवार को भी नागपुर जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार को 46 मिलीमीटर बारिश  दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस था। 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से शनिवार को तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था। 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से शनिवार को तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अौसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम - मौसम विभाग के अनुसार रविवार को नागपुर जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 7 सितंबर को कुछ स्थानों पर जबकि 8 और 9 सितंबर को अधिक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 

Created On :   5 Sept 2020 7:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story