श्मशान घाट पर धन उगाही, पूर्व पार्षद का शव जलाने के लिए वसूले 4 हजार

Raise money at the crematorium, 4 thousand rupees recovered for burning the body of former councilor
श्मशान घाट पर धन उगाही, पूर्व पार्षद का शव जलाने के लिए वसूले 4 हजार
श्मशान घाट पर धन उगाही, पूर्व पार्षद का शव जलाने के लिए वसूले 4 हजार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोविड शव जलाने की व्यवस्था करने के नाम पर धन उगाही सिलसिला बदस्तूर जारी है। मनपा द्वारा पैसा लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद पैसे लेना जारी है। मनपा ने श्मशान घाटों पर कोविड शव जलाने की नि:शुल्क व्यवस्था की है। ताजा मामला बालाघाट के पूर्व पार्षद संतोष सिंह मरकाम (49) का है, जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई। गंगाबाई घाट पर शव जलाने के नाम पर अब मृतक के भांजे से एंबुलेंस चालक ने 4 हजार रुपए ले लिए। कोविड से परेशान परिजनों की मुश्किलें मरने के बाद भी कम नहीं हो रहीं हैं।

न्यूरॉन अस्पताल में हुआ निधन : मध्यप्रदेश के बालाघाट के पूर्व पार्षद संतोषसिंह मरकाम (49) को 13 मई को न्यूरॉन अस्पताल में भर्ती किया गया। कोरोना के कारण 16 मई की शाम को उनका निधन हो गया। कोरोना प्रोटोकाल के तहत मनपा की एम्बुलेंस ही शव श्मशान घाट पर ले जा सकती है। मनपा की एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। 

डीजल भट्ठी में जलाया शव : ड्राइवर ने मृतक के  भांजे विनोद सयाम से यह कहकर 4 हजार रुपए मांगे कि, रात हाे रही है, शव जलाने की व्यवस्था करनी है। 4 हजार देने के बाद शव गंगाबाई घाट पहुंचा। डीजल भट्ठी में शव जलाया गया। विनोद को ड्राइवर की बेदर्दी का पता चल गया था, लेकिन वह बोलकर विवाद नहीं करना चाहता था। रात के करीब 8 बजे थे आैर हल्की बारिश हो रही थी। रात को विनोद ऑटो करके धंतोली पहुंचा आैर दूसरे दिन अस्पताल व गंगाबाई घाट से दस्तावेज लेकर बालाघाट चला गया। 
जिम्मेदार अधिकारी से नहीं मिला प्रतिसाद : श्मशान घाटों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे मनपा के उपायुक्त (घनकचरा) डॉ. प्रदीप दासरवार को कई बार फोन लगाए, लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला। एसएमएस भी किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। 

किसी और के साथ ऐसा न हो : जो मेरे साथ हुआ, वह किसी आैर के साथ नहीं होना चाहिए। रात को शव जलाने की व्यवस्था करने के नाम पर मुझसे 4 हजार रुपए ड्राइवर ने लिए। मैं परेशान था आैर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। पहले ही बीमारी में काफी पैसा खर्च हाे गया है। मरने के बाद भी पैसे की मांग ठीक नहीं है। पैसे लेकर कर्मचारी मनपा का नाम बदनाम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  -विनोद सयाम, बालाघाट, मध्य प्रदेश 
  

Created On :   21 May 2021 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story