- Home
- /
- राज बब्बर ने ताज दरबार में चढ़ाई...
राज बब्बर ने ताज दरबार में चढ़ाई चादर

By - Bhaskar Hindi |29 Aug 2022 6:26 AM IST
नागपुर राज बब्बर ने ताज दरबार में चढ़ाई चादर
डिजिटल डेस्क, नागपुर। फिल्म अभिनेता राज बब्बर रविवार को बाबा ताज के दरबार पहुंचे। दरगाह की जियारत कर फूल और चादर चढ़ाई। देश में अमन, चैन की दुआ मांगी। हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से उनकी दस्तारबंदी की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फारुख बावला, बुर्जीन रांडेलिया, मुस्तफा टोपीवाला, गजेंद्रपालसिंह लोहिया, इमरान खान, कांग्रेस के गिरीश पांडव, हैदर अली दोसानी, शकूर नागानी आदि उपस्थित थे। बाबा ताजुद्दीन का 100वां सालाना उर्स मनाया रहा है। 30 अगस्त को रात 10 बजे नात ख्वानी होगी। 1 सितंबर को रात 10 बजे कव्वाली और 3 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सूफी कांफ्रेंस होगी।
Created On :   29 Aug 2022 11:56 AM IST
Next Story