- Home
- /
- 1 अक्टूबर से जनता के लिए फिर खुलेगा...
1 अक्टूबर से जनता के लिए फिर खुलेगा राजभवन

डिजिटल डेस्क, मुंबई । तीन महीनों के मानसून ब्रेक के बाद अब 1 अक्टूबर से राजभवन का दरवाजा फिर से आम लोगों के खोल दिया जाएगा। राजभवन टूर के लिए शनिवार,10 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरु किया गया है। राज भवन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से रविवार तक सुबह 6 बजे से सुबह 8.30 बजे तक प्रतिदिन 30 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। राजभवन हेरिटेज टूर के तहत सूर्योदय गैलरी, देवी मंदिर, भूमिगत बंकर, क्रांतिकारी गैलरी, दरबार हाल, जलविहार सभागार व महाराष्ट्र राज्य स्थापना स्मारक देख सकेंगे। सोमवार और सरकारी अवकाश के दिन राजभवन भेंट बंद रहेगा। जबकि दिपावली के अवसर 22 से 28 अक्टूबर तक राजभवन टूर नहीं हो सकेगा। राजभवन के वेबसाईट https://rbvisit.rajbhavan-maharashtra.gov.in/Login पर जाकर हेरिटेज टूर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
Created On :   10 Sept 2022 7:28 PM IST