- Home
- /
- अभिनेता आशुतोष राणा को राजा वीर...
अभिनेता आशुतोष राणा को राजा वीर सिंह देव अखिल भारतीय पुरस्कार

By - Bhaskar Hindi |4 Dec 2022 1:36 PM IST
सम्मान अभिनेता आशुतोष राणा को राजा वीर सिंह देव अखिल भारतीय पुरस्कार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा की पुस्तक रामराज्य को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने राजा वीर सिंह देव अखिल भारतीय पुरस्कार दिया है। यह पुरस्कार जीतने पर मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में राणा का सम्मान किया गया। रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर आशुतोष राणा को शॉल और गदा देकर सम्मानित किया गया। बेहद लोकप्रिय अभिनेता राणा ने अपनी किताब में भगवान राम के जीवन चरित्र के साथ ही कैकेयी, सूर्पनखा सहित रामायण के नकारात्मक चरित्रों का भी सटीक वर्णन किया है। राणा को सम्मानित करने के दौरान मधु सिंह बधेल, राकेश सिंह, मुकेश त्रिवेदी, मनोज सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।
Created On :   4 Dec 2022 7:05 PM IST
Next Story