राजस्‍थान: 13 साल की बेटी से पिता ने किया 6 महीने तक रेप

Rajasthan Father raped his 13 year old daughter from 6 month
राजस्‍थान: 13 साल की बेटी से पिता ने किया 6 महीने तक रेप
राजस्‍थान: 13 साल की बेटी से पिता ने किया 6 महीने तक रेप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ में जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। एक कलयुगी पिता ने सार हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी पिता ने 13 वर्षीय अपनी बेटी के साथ कई महीनों तक बार-बार बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित भी किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेजा है। 

 

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

आरोपी को बीते सोमवार (4 जून) को मनहोरे थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पेशे से मजदूर है, वह काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। वह शराब पीने का आदी भी है। आरोपी के तीन बच्चे हैं। करीब 6 महीने पहले आरोपी अपनी पत्नी के पास वापस लौटा और बच्चों की देखभाल करने का आश्वासन देकर 13 वर्षीय बेटी और छोटे लड़के को अपने साथ ले आया। एक दिन जब आरोपी की पत्नी अपने बच्चों से मिलने पति के घर आई तो लड़की ने अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। 

 

जिसके बाद आरोपी की पत्नी ने देर न करते हुए 29 मई को पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


दूसरा मामला

दूसरी तरफ ऐसी ही एक और शर्मनार वारदात राजस्थान के ही मालखेड़ा थाना इलाके से सामने आई है। जहां एक 11 वर्षीय लड़की के साथ उसी के दो चचेरे भाइयों ने कई बार रेप किया। पीड़िता अपने भाइयों के साथ घूमने गई थी, जहां दोनों ने उसके साथ रेप कर उसका एमएमएस भी बना लिया। इसके बाद कई बार उसे धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी चचेरे भाइयों की उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस मामले में तब खुलासा हुआ जब तीन महीने बाद लड़की ने पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजनों ने जांच कराई। डॉक्टरी जांच में लड़की को 3 महीने का गर्भवती बताया गया। जिसके बाद उसने माता-पिता को पूरी आप बीती बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। 

Created On :   7 Jun 2018 7:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story