राजेश गौतम बने छत्रसाल महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष

Rajesh Gautam became the chairman of public participation committee of Chhatrasal College
राजेश गौतम बने छत्रसाल महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष
पन्ना राजेश गौतम बने छत्रसाल महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष

 पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश गौतम को छत्रसाल महाविद्याल का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री गौतम सफल व्यवसाई के साथ-साथ पूर्व में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और शासकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय पन्ना एवं पवई जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। श्री गौतम ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा व मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया  का आभार व्यक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।  

Created On :   1 Dec 2022 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story