गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजमाता का जन्म दिवस

Rajmatas birthday celebrated as Gaurav Diwas
गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजमाता का जन्म दिवस
पन्ना गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजमाता का जन्म दिवस


डिजिटल डेस्क पन्ना। महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी विद्या मंदिर पन्ना में संस्था की अध्यक्ष राजमाता दिलहर कुमारी के जन्मदिवस को संस्था में गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजमाता दिलहर कुमारी का प्राचार्य के.एन.पाण्डेय द्वारा पूरे संस्था के परिवार की ओर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। संस्था की सचिव कृष्णा कुमारी द्वारा विद्यालय के छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण कर प्रथम तीन उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्राओं का चयन किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ द्वारा जन्मदिवस गीत, बुंदेली गीत प्रस्तुत किये गये। छात्रा अंकिता मिश्रा द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था सचिव एवं संस्था के प्राचार्य द्वारा विद्यालय के कुशल संचालन के राजमाता के योगदान और उनके सम्मान में अपने विचार रखे गये। इस अवसर पर राजमाता ने कहा कि उनके जन्मदिन को आज सभी ने यादगार बना दिया। ऐसा लग रहा है कि आज बहुत दिनों के बाद अपने परिवार के साथ जन्म दिन मना रही हॅूं। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किये गये। आयोजित कार्यक्रम मेंंं विद्यालय के छात्र-छात्रायें,शिक्षक संस्था का स्टाफ शामिल रहा।  

Created On :   5 Nov 2022 5:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story