केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रद्रोह करने वालों की रूह कांप जायेगी: राजनाथ

Rajnath says bjp govt formed the center, national treason not leave
 केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रद्रोह करने वालों की रूह कांप जायेगी: राजनाथ
 केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रद्रोह करने वालों की रूह कांप जायेगी: राजनाथ

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली(वैढन)। केन्द्र में यदि भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रदोह करने वालों की रूह कांप जायेगी। भाजपा की सरकार राष्ट्रद्रोह के खिलाफ और कड़ा कानून बनायेगी। रविवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह के कानून को समाप्त करने के ऐलान से साफ हो गया है कि भारत को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। गृहमंत्री ने कहाकि सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों को मारा, इस पर कांग्रेस सबूत मांग रही है। उन्होंने कहा कि सबूत मांग कर कांग्रेस ने सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हम मर्यादा का पालन करते हैं। पहले किसी भी देश को छेड़ेंगे नहीं और किसी ने भारत की तरफ आंख दिखाई तो छोड़ेंगे भी नहीं। इस दौरान गृहमंत्री ने कहाकि भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक ने संसद में सीधी-सिंगरौली के लिये प्रभावी भूमिका निभाई है, इसलिये उनके पक्ष में मतदान कर केन्द्र में मोदी की सरकार बनवायें।

मोदी ने मजबूत की देश की अर्थव्यवस्था
गृहमंत्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इससे पहले भारत गरीब और पिछड़े देशों में गिना जाता था। गरीब देशों में भारत 2014 में 9वें स्थान पर था। मोदी के चार साल के कार्यकाल में देश टॉपटेन 6 देशों की सूची में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा, देशभर में न सिर्फ सड़कों का जाल बिछा है, बल्कि डेढ़ करोड़ गरीबों के घर का सपना साकार हुआ है। गृहमंत्री ने राहुल की न्याय योजना पर तंज कसते हुये कहाकि इससे कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति की जा रही है।

स्टील प्रोडक्शन में जापान भारत से पीछे
केन्द्रीय गृहमंत्री सिंह ने कहा कि मोदी के सशक्त नेतृत्व के चलते स्टील के प्रोडक्शन में भारत ने जापान को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर जगह बना ली है। उन्होंने कहा, कौशल विकास बेरोजगारों को रोजगार मिला है। उन्होंने अमेरिका के थिंक टाइम के सर्वे का हवाला देते हुये कहाकि 2014 में भारत में गरीबी के भीषण संकट से गुजरने वालों की संख्या साढ़े 12 करोड़ थी, अब घटकर साढ़े 5 करोड़ रह गई है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन हालात नहीं बदले थे।

दुनिया में भारत ताकतवर देश
सिंह ने कहाकि भारत की दुनिया में ताकत बढ़ी है। भारत अब कमजोर देश नहीं रह गया है। उन्होंने कहाकि दुनिया में रूस, चीन और अमेरिका के पास एंटी सेटेलाइट मिसाइल थीं, अब भारत के भी पास हैं। यदि किसी ने भारत पर हमला किया तो एंटी सेटेलाइट मिसाइल से हमले कर 3 मिनट के अंदर खंड-खंड कर दिया जायेगा। उन्होंने कहाकि जमीन से लेकर आसमान तक भारत की ताकत बढ़ी है।

Created On :   22 April 2019 8:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story