- Home
- /
- देसाई का फिर राज्यसभा जाना तय,...
देसाई का फिर राज्यसभा जाना तय, शिवसेना ने बनाया मूड

विजय सिंह ‘कौशिक’, मुंबई। आगामी अप्रैल में रिक्त होने वाली राज्य सभा की 58 सीटों में 6 सीट महाराष्ट्र से हैं। फिलहाल इनमें से दो-जो पर कांग्रेस व राकांपा और एक-एक सीटों पर शिवसेना का भाजपा का कब्जा है। लेकिन विधायकों की संख्या से लिहाज से कांग्रेस-राकांपा को अपनी एक-एक सीटे खोनी पड़ेगी जबकि भाजपा के हिस्से एक की बजाय तीन सीटे आने वाली हैं। इस बीच शिवसेना की तरफ से अपने राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई को फिर से इसी सीट पर राज्यसभा में भेजने वाली है।
तीन सीटों पर कब्जा कर सकती है भाजपा
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्यसभा की 16 राज्यों कि 58 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। ये सीटे 2 अप्रैल को रिक्त हो रही हैं। महाराष्ट्र से राज्यसभा के जिन 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा, उनमें रजनी पाटील, राजीव शुक्ल (कांग्रेस), वंदना चव्हाण, डीपी त्रिपाठी (राकांपा), अजय संचेती (भाजपा) व अनिय देसाई (शिवसेना) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार शिवसेना देसाई को फिर से राज्यसभा भेजेगी। पार्टी के पास एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त विधायकों के वोट हैं। साफ-सुधरी छवि वाले देसाई शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र नेताओं में से एक हैं। उद्धव जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 42 विधायकों के वोट की जरूरत होगी। भाजपा के पास 122 विधायक हैं जबकि शिवसेना के एमएलए की संख्या 63 है। कांग्रेस के पास 42 व राकांपा के 41 विधायक हैं। कांग्रेस के दो विधायक पार्टी का साथ लगभग छोड़ चुके हैं। इस लिहाज से कांग्रेस मुश्किल से राज्यसभा की एक सीट हासिल कर पाएगी। जबकि भाजपा शिवसेना के अतिरिक्त वोटों के बल पर तीन सीटों पर कब्जा कर सकती है। कांग्रेस के हिस्से एक सीट आएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी राज्यसभा में जाने के इच्छुक बताए जाते हैं। राजीव शुक्ला को फिर से मौका मिल सकता है।
इनका कार्यकाल हो रहा समाप्त
रजनी पाटील (कांग्रेस)
राजीव शुक्ल (कांग्रेस)
वंदना चव्हाण (राकांपा)
Created On :   24 Feb 2018 5:40 PM IST