राम भरोसे चल रहा है देशः संजय राऊत

Ram is trusting the country: Sanjay Raut
राम भरोसे चल रहा है देशः संजय राऊत
राम भरोसे चल रहा है देशः संजय राऊत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने देश में कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। राऊत ने कहा कि देश राम भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रशासन है। लेकिन उनका अस्तित्व में होना जरूरी है। उनके अदृश्य रहने से काम नहीं चलेगा ।  शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में राऊत ने कहा कि जिस तरीके से कोरोना के कारण मौत हो रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में सकड़ों शव मिल रहा है। प्रभु श्रीराम के अयोध्या में ऑक्सीजन न मिलने से हालत खराब हैं। देश में हाहाकार मचा हुआ है। उससे साफ है कि देश राम भरोसे चल रहा है। राऊत ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राजनीति और अंहकार भूलकर हर राज्य से संपर्क रखना चाहिए। देश में कोरोना से लड़ने के लिए महाराष्ट्र मॉडल को लागू करना चाहिए। राऊत ने कहा कि केंद्र सरकार सेंट्रल विस्टा परियोजनाके जरिए दिल्ली का नक्शा बदल कर क्या करेगी। देश में लोग जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र सरकार को सेंट्रल विस्टा परियोजना के बजट को स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च करना चाहिए। राऊत ने कहा कि देश में कोरोना महामारी बढ़ने के लिए असली गुनहगार भारत निर्वाचन आयोग है। पश्चिम बंगल में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते थे। 

मंत्रिमंडल में बर्तन से बर्तन टकराए होंगे
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील द्वारा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्य सचिव सीताराम कुंटे पर नाराज होने और उनके मुख्यमंत्री से टकराव की खबरों पर राऊत ने जवाब दिया। राऊत ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बर्तन से बर्तन टकराए होंगे। कुछ बातें हुई होंगी। लेकिन हमारे बर्तन कांच के नहीं है। राऊत ने कहा कि कोई चाहे कितनी भी अफवाह फैलाने का काम करे लेकिन सरकार स्थिर है। महाविकास आघाड़ी में कोई फुट नहीं है। राऊत ने कहा कि पाटील सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में क्या हुआ है। इसकी खुलासा बाहर नहीं किया जा सकता है। इससे जवाब में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि महाविकास आघाड़ी में बर्तन का टकराव पूरे राज्य भर में नजर आ रहा है। किसी दिन निश्चित रूप से विस्फोट होगा। इससे पहले पाटील ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा जलसंसाधन विभाग की मंजूर फाइल को दोबारा वित्त विभाग के पास भेजने को लेकर कुंटे पर नाराजगी जताई थी। 

खबर बेबुनियादः अजित पवार
इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में इस बात का गलत बताया कि राकांपा राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को हटवाना चाहती है। अजित ने कहा कि जयंत पाटील शांत स्वभाव के हैं, उनका मुख्य सचिव पर नाराज होने की खबरों में कोई तथ्य नहीं है। 
 

Created On :   14 May 2021 2:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story