रामायण, महाभारत ने भर दी झोली, दूरदर्शन ने कमाए 993 करोड़ रूपये 

Ramayana, Mahabharata filled the bag, Doordarshan earned 993 crores
रामायण, महाभारत ने भर दी झोली, दूरदर्शन ने कमाए 993 करोड़ रूपये 
रामायण, महाभारत ने भर दी झोली, दूरदर्शन ने कमाए 993 करोड़ रूपये 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।   पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान प्रसारित किए गए रामायण, महाभारत जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों ने दूरदर्शन की झोली भर दी है। समाजसेवी और जन सूचना कार्यकर्त्ता रंजन तोमर द्वारा लगाई गई एक आरटीआई के जवाब में प्रसार भारती ने बताया कि दूरदर्शन को वर्ष 2020-21 के दौरान विज्ञापनों एवं कार्यक्रमों से 992.92 करोड़ रूपये की कमाई हुई है। यह पिछले साल उसकी कमाई से लगभग 10 करोड़ अधिक है।
प्रसार भारती के मुताबिक वर्ष 2019-20 में दूरदर्शन की कमाई 982.28 करोड़ रूपये थी। इसका मतलब यह कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान फिर से प्रसारित किए गए रामायण और महाभारत जैसे कार्यक्रमों के चलते दूरदर्शन की जेब भारी हुई। बता दें कि दूरदर्शन भारत का सरकारी चैनल है। यह विश्व का दूसरा सबसे विशाल प्रसारक है। दूरदर्शन के राष्ट्रीय नेटवर्क में 64 दूरदर्शन केन्द्र/ निर्माण केन्द्र, 24 क्षेत्रीय समाचार एकक, 126 दूरदर्शन रखरखाव केन्द्र, 202 उच्च शक्ति ट्रांसमीटर, 828 लो पावर ट्रांसमीटर, 351 अल्पशक्ति ट्रांसमीटर, 18 ट्रांसपोंडर, 30 चैनल तथा डीटीएच सेवा भी शामिल है।
 

Created On :   14 May 2021 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story