- Home
- /
- नाबालिग को भगा ले जाने वाला रामटेक...
नाबालिग को भगा ले जाने वाला रामटेक से गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |18 Nov 2020 7:48 AM IST
नाबालिग को भगा ले जाने वाला रामटेक से गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नया पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले गौतम नगर छावनी की 14 वर्षीय नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में शिवाजी वार्ड रामटेक निवासी 30 वर्षीय मनोज शंकर गुरव को रामटेक थाना परिसर से 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।
नाबालिग का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज किए गए। आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। रामटेक थाना परिसर से मनोज को कामठी लाया गया। 17 नवंबर को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
Created On :   18 Nov 2020 1:15 PM IST
Next Story